LYRICS (HINDI)
ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता ।
तुमको निशिदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता ||1||
उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता ।
सूर्य-चन्द्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता ||2||
दुर्गा रुप निरंजनी, सुख सम्पत्ति दाता ।
जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि-सिद्धि धन पाता ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता ||3||
तुम पाताल-निवासिनि, तुम ही शुभदाता ।
कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी, भवनिधि की त्राता ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता ||4||
जिस घर में तुम रहतीं, सब सद्गुण आता ।
सब सम्भव हो जाता, मन नहीं घबराता ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता ||5||
तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता ।
खान-पान का वैभव, सब तुमसे आता ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता ||6||
शुभ-गुण मन्दिर सुन्दर, क्षीरोदधि-जाता ।
रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता ||7|
महालक्ष्मी जी की आरती, जो कोई जन गाता ।
उर आनन्द समाता, पाप उतर जाता ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता ||8||
ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता ।
तुमको निशिदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता ||9||
LYRICS (ENGLISH)
Om Jai Lakshmi Mata, Maiya Jai Lakshmi Mata
Tum Ko Nishidin Sevat, Hari Vishnu Vidhata
Om Jai Lakshmi Mata॥
Uma, Rama, Brahmani, Tum Hi Jag-Mata
Surya-Chandrama Dhyavat Naarad Rushi Gaata
Om Jai Lakshmi Mata॥
Durga Roop Niranjani,Sukh Sampatti Daata
Jo Koi Tumako Dhyavat, Riddhi-Siddhi Dhan Paata
Om Jai Lakshmi Mata॥
Tum Patal-Nivasini, Tum Hi Shubhdata
Karma Prabhav Prakashini, Bhav Nidhi Ki Trata
Om Jai Lakshmi Mata॥
Jis Ghar Mein Tum Rahati, Sab Sadgun Aata
Sab Sambhav Ho Jaata, Man Nahi Ghabarata
Om Jai Lakshmi Mata॥
Tum Bin Yagya Na Hote, Vastra Na Koi Paata
Khan-Paan Ka Vaibhav, Sab Tumase Aata
Om Jai Lakshmi Mata॥
Shubh-Gun Mandir Sundar, Kshirodadhi-Jata
Ratna Chaturdash Tum Bin, Koi Nahi Paata
Om Jai Lakshmi Mata॥
Mahalakshmi Ji Ki Aarti, Jo Koi Jan Gaata
Ur Anand Samaata, Paap Utar Jata
Om Jai Lakshmi Mata॥
Om Jai Lakshmi Mata, Maiya Jai Lakshmi Mata
Tum Ko Nishidin Sevat, Hari Vishnu Vidhata
Om Jai Lakshmi Mata॥